आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में मंगलवार देर रात नकाबपोश चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए शटर का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
मोतीबाग यमुना ब्रिज निवासी राजकुमार की मोतीबाग क्षेत्र में गुप्ता बुक एजेंसी के नाम से करीब 20 साल पुरानी दुकान है। राजकुमार के अनुसार वह सोमवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जब वह दुकान पहुंचे तो शटर और गल्ले का ताला टूटा हुआ मिला।गल्ले में रखी लगभग एक लाख रुपये की नकदी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार देर रात करीब एक बजे नकाबपोश चोर दुकान के बाहर पहुंचे और शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।