फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में सड़क हादसा: इको और स्विफ्ट कार की भिड़ंत में एक युवक की मौत, नौ लोग घायल

Thu, 04 Nov 2021 12:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल नेटवर्क, एटा

सार

एटा में गुरुवार को आगरा मार्ग पर दो वाहनों की टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। हादसा गांव हिम्मतपुर के समीप हुआ। 
विज्ञापन
घायल को अस्पताल लेकर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में आगरा मार्ग पर गांव हिम्मतपुर के पास गुरुवार को दो वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इको गाड़ी सवारियों को बैठा कर एटा की ओर आ रही थी। सामने से स्विफ्ट कार से तीन लोग आगरा की ओर जा रहे थे। दोनों गाड़ियां गांव हिम्मतपुर के पास आमने-सामने से टकरा गईं। टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई। 

आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के अनुसार हादसे में मनीष (22) निवासी गांव नगला इमलिया थाना पिलुआ की मौत हो गई। घायलों में से तीन लोगों को आगरा रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें