मैनपुरी/भोगांव। तहसील भोगांव में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहे 13 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए हैं। डीएम ने कहा कि अधिकारी समय से संपूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित हों। कोई भी अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय न छोड़े।
डीएम ने कहा कि पट्टों पर पट्टेदार काबिज रहें। चकरोड, तालाब, विद्यालय की भूमि, मरघट, खलिहान की भूमि पर अनाधिकृत कब्जा न रहे। व्यक्तिगत भूमि पर अवैध कब्जा के प्रकरण में निर्धारित शुल्क जमा कराकर पक्की पैमाइश कराई जाए। नगला चुन्नी के लोगों ने चकरोड कब्जा मुक्त कराने, कुरारी निवासी अमरदीप ने अवैध कब्जा हटवाने, खाकेताल निवासी मायादेवी ने कब्जा हटवाने, नगला पाल निवासी अखिलेश कुमारे, गदाईपुर निवासी बालकराम ने, सुरजनपुर निवासी अजब सिंह ने, प्रेमपुर निवासी रीता देवी ने कब्जा हटवाने की मांग की। एसपी अशोक कुमार राय, सीएमओ पीपी सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एसएन मौर्य, पीडी केके सिंह, एसडीएम भोगांव राज नारायण त्रिपाठी, सीओ भोगांव अमर बहादुर सिंह, डीपीआरओ स्वामीदीन, बीएसए कमल सिंह मौजूद रहे।
---
इनका रोका गया वेतन
अधिशासी अधिकारी बेवर, जिला विद्यालय निरीक्षक, एसओसी चकबंदी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, उपायुक्त उद्योग, जिला कृषि अधिकारी, एआर कोआपरेटिव, खंड विकास अधिकारी जागीर, बांट-माप निरीक्षक, जिला सेवायोजन अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशाषी अभियंता आरईडी।