फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से पीड़ित वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी के बीच डायरिया और बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव मंगलपुर निवासी वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं 11 अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 710 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। डायरिया और बुखार से पीड़ित 11 मरीजों को भर्ती कराया गया। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव मंगलपुर निवासी 80 वर्षीय हरी सिंह को कुछ दिन से उल्टी और दस्त की शिकायत थी। परिजन ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डायरिया से पीड़ित दो अन्य मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग का कहना था कि जिस वृद्ध की मौत हुई है उसे हर संभव उपचार दिलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें