फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, हत्यारे गांव में पता पूछने के बहाने उठाकर ले गए

Fri, 02 Nov 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
murder
विज्ञापन

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में एक वृद्ध की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वालों और हत्या की वजह फिलहाल कोई नहीं जानता। पुलिस और घर के लोग बस इतना ही बता पा रहे हैं कि रात को तीन लोग वृद्ध को पड़ोसी गांव आयराखेड़ा का रास्ता बताने के लिए साथ ले गए थे। 

विज्ञापन


उसके बाद क्या हुआ कोई नहीं जानता। वो खून से लथपथ हालत में रास्ते पर पड़े मिले थे। हाथ और पैर की हड्डियां टूटी हुईं थीं। शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। मरने से पहले वृद्ध ने पूरा घटनाक्रम अपने परिवारवालों को बताया था। परिजनों ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।  
   
थाना मांट के गांव केशोपुर निवासी किशोरी लाल (65) पुत्र मनोहर लाल पेशे से किसान थे। गुरुवार की रात को वो अपने पुराने मकान में सो रहे थे। उसी दौरान तीन युवक वृद्ध को गांव आयराखेड़ा का रास्ता बताने के लिए अपने साथ ले गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को बताया घटनाक्रम

घर से 50 मीटर की दूरी पर इन लोगों ने वृद्ध के मुंह पर कपड़ा बांध दिया। उसके बाद आगे ले जाकर वृद्ध पर लाठी-डंडे और सरिया से प्रहार कर उन्हें मरणासन्न करके भाग गए। परिवारवालों का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम किशोरी लाल ने जिला अस्पताल में उन लोगों को बताया था। 

जिला अस्पताल से आगरा के लिए ले जाते वक्त किशोरी लाल ने दम तोड़ दिया था। सुबह आठ बजे सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरी जानकारी जुटाई। पुलिस हत्या के पीछे रंजिश मानकर चल रही है। 

मृतक के भाई ताराचंद ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। मृतक के बेटे प्रदीप भारद्वाज ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि घटना के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें