फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में एक बुजुर्ग रविवार की सुबह स्टेशन रोड स्थित पुल से नहर में कूद गया। वहां टहल रहे युवकों की नजर उन पर पड़ गई। उन्होंने बुजुर्ग को नहर से सुरक्षित निकाला। इसके बाद उन्हें समझा-बुझाकर घर भेजा।
शिकोहाबाद के मोहल्ला मेहराबाद निवासी मेगू (65) रविवार सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। टहलते हुए वो नहर के समीप पहुंच गया। कुछ देर बाद वृद्ध ने नहर में छलांग लगा दी। वृद्ध को नहर में कूदता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने चीखपुकार मचा दी।
शोर सुनकर मौके पर मौजूद युवकों ने नहर में कूदकर वृद्ध को बचाया। जानकारी पर वृद्ध के परिजन और मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। पूछताछ में वृद्ध ने गृहक्लेश से तंग आकर जान देने की कोशिश करने की बात कही। इस पर लोगों ने किसी प्रकार समझा-बुझाकर वृद्ध को घर भेजा।