फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के रघुराजपुरी कॉलोनी में सोमवार देर रात एक वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव जौराई निवासी 60 वर्षीय रूपश्री पत्नी कनौजी लाल वर्तमान में शहर के बिछिया रोड रघुराजपुरी स्थित किराए के मकान में अपने बेटे के साथ रह रही थीं। सोमवार को बेटा अभिलाख यादव किसी काम से करहल गए थे।
विज्ञापन

देर रात किसी समय रूपश्री को खून की उल्टी हुई और उनकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह जानकारी होने के बाद मकान मालिक नेत्रपाल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभिलाख की ओर से तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। चौकी इंचार्ज करहल गेट चंद्रप्रकाश ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें