फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं प्रदर्शन, कहीं अनशन, अफसरों को दिए गए ज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कृषि कानूनों के विरोध में जिलेभर में रालोद, कम्युनिस्ट पार्टी, आम आदमी पार्टी, किसान यूनियन और खेत मजदूर यूनियन ने भी आंदोलन का समर्थन किया है। कहीं प्रदर्शन तो कहीं अनशन हुए। अफसरों को ज्ञापन सौंपे गए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन(किसान) के प्रांतीय नेता भगवान सिंह राघव के नेतृत्व में किसान कलक्ट्रेट पहुंचे और यहां प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसान कानूनों को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर संजय प्रजापति, सत्यभान सिंह चौहान, कुंवर पाल सिंह यादव, राकेश चतुर्वेदी, सुगड़ सिंह यादव, लक्ष्मण प्रसाद, विदेश सोलंकी, सुबोध कुमार, गिरीश चंद्र, यशपाल सिंह, गुरुचरन, सोमेंद्र सिंह, कदीरुल्लाह, विनोद शर्मा, हृदेश कुमार,रमन साहू, देशराज सिंह, गुरुनाम सिंह, हरवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर अनशन किया। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि कृषि कानूनों में बदलाव नहीं होना चाहिए, बल्कि कानून ही वापस होने चाहिए। इस मौके पर जिला महासचिव राकेश कुमार, मीडिया प्रभारी संतोष राजपूत, हेतराम कुशवाह, संजय, प्रमोद कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, दीपेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने किसान बिल वापस कराए जाने की मांग को लेकर धरना दिया। धरना स्थल पर एसडीएम ललित कुमार, सीओ सिटी आरके तिवारी पहुंचे। यहां यूनियन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरूण चौहान, मोहन सिंह, रघुवर दयाल, जवाहर यादव, सुमित सोलंकी, अखिल पुंढीर, मनोज यादव मौजूद रहे।
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने तहसील पहुंचकर नायब तहसीलदार को 6 सूत्रीय मंाग पत्र सौंपा। जिसमें मुख्य मांग कृषि कानून वापस लेने की थी। ज्ञापन देने वालों में बृजलाल भारती, विरेंद्र सिंह, विजय प्रताप सोलंकी प्रमुख हैं।
उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन ने गांव बिरौंची में सभा की। किसान आंदोलन को जायज बताते हुए तीनों कानूनों को रद्द करने की मंाग उठाई। यूनियन के प्रदेश महासचिव बृजलाल भारती ने कृषि कानूनों को काला कानून बताया है। इस मौके पर प्रेम सिंह शर्मा, शिवकुमार, रन सिंह, रामजी लाल, प्रकाश चंद्र, प्यारे लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें