फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक लिस्टेड

विज्ञापन
12एमएनपी-41-भोगांव कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण करतीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने बृहस्पतिवार को आदर्श भगवती शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कमियां मिलने के चलते संस्था को ब्लैक लिस्टेड कराया जाएगा।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने कहा कि संस्था ने किसी प्रकार का मानक पूरा नहीं किया है। सिर्फ कागजों में ही खानापूर्ति की जा रही है। संबंधित अधिकारी वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धों का चेकअप, मेडिकल सुविधाओं सहित तत्काल प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को उपलब्ध कराएं। दिव्यांग वृद्धों के दिव्यांग प्रमाण पत्र, जिन वृद्धों की मौत हो चुकी है उनके मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए जाएं। किराया नामा में दिखाए गए आठ कमरों के सापेक्ष छह कमरे, शौचालय की संख्या नहीं दिखाने, रसोई नहीं होने, भोजन मीनू के अनुसार नहीं मिलने, गरम पानी हेतु गीजर, सीसीटीवी कैमरा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। एसडीएम एवं कोतवाली प्रभारी को समस्त अभिलेखों को जब्त कर वृद्धाश्रम में दी जाने वाली सुविधाओं की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।
वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भोगांव के निरीक्षण में कहा शासन द्वारा जो भी सुविधाएं दी जा रहीं है।, उनमें कोताही न बरती जाए। मीनू के अनुसार भोजन दिया जाए। उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत, बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी यश वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार, महिला थानाध्यक्ष एकता सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पीआर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें