मैनपुरी। कोरोना की चौथी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शासन से नामित नोडल अधिकारी आज तैयारियों को परखेंगे। जिले में स्थापित कोविड अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सोमवार को यहां मॉकड्रिल किया जाएगा।
कोरोना से बचाव के लिए जिले के भोगांव और घिरोर में कोविड लेवल एक अस्पताल की स्थापना की गई है जबकि जिला अस्पताल में कोविड लेवल टू अस्पताल की स्थापना की गई है। इन अस्पतालों को हाईअलर्ट मोड पर रखा गया है। यहां 24 घंटे तैयारी रखने के निर्देश हैं। मंडलीय संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. अशोक कुमार को प्रदेश स्तरीय नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सोमवार को मॉकड्रिल उनकी उपस्थिति में होंगे। अन्य अस्पतालों में भी नोडल अधिकारी नियुक्ति किये गए हैं। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने निर्देश दिए हैं कि 24 घंटे कोविड अस्पतालों में व्यवस्थाएं रखी जाएं।