फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: महिला डॉक्टर के अश्लील फोटो खींचे, फिर किया ब्लैकमेल;  कुख्यात सुधीर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Mon, 10 Apr 2023 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

शाहगंज क्षेत्र की महिला डॉक्टर के परिवार को पांच लाख रुपये चौथ नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद उसने मुकदमा लिखाया था। मुकदमे में अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा का कुख्यात सुधीर भदौरिया फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद है। उसके खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र पेश किया गया है। उस पर जेल से फोन करके महिला डॉक्टर से पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप है।

ये है मामला 

सुधीर के भाई सहित परिवार के पांच लोगों के खिलाफ दिसंबर 2022 में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। शाहगंज क्षेत्र निवासी महिला चिकित्सक ने 16 मार्च 2022 को शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। पुलिस को यह भी बताया था कि उनके पास फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद सुधीर सिंह भदौरिया ने फोन किया और जान से मारने की धमकी दी। घरवालों को पांच लाख रुपये देने को कहा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  शर्मनाक: मौत के बाद वृद्धा की लाश को कार में डालकर लाए, अंगूठे के निशान से संपत्ति का करा लिया वसीयतनाम...

 

महिला  डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर लगाई थी गुहार 

महिला डॉक्टर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर गुहार लगाई थी। उसके बाद कार्रवाई शुरू हुई थी। पुलिस ने शाहगंज में ऋषि मार्ग निवासी सुधीर के बड़े भाई महेश चौधरी को जेल भेजा था। पुलिस ने पूर्व में महेश कुमार, वंदना, सुमन, रेनू और ममता सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। सुधीर सिंह के खिलाफ विवेचना प्रचलित रखी थी। सुधीर का बी वारंट भेजा गया था। वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ था। 

ये भी पढ़ें - UP: वंदे भारत एक्सप्रेस की वजह से बदला इन पांच ट्रेनों का समय, जानें कहां-कितने समय का है ठहराव
विज्ञापन

दीवानी में हुआ पेश 

पुलिस के अनुसार चौथी बार में सुधीर भदौरिया फतेहगढ़ जेल से आगरा आया और दीवानी में पेश हुआ। पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। बाद में साक्ष्यों के आधार पर उसके खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र पेश किया गया। हालांकि इसमें साफ नहीं हुआ कि मोबाइल उसके पास जेल में कैसे पहुंच गया था। दूसरी ओर आरोपियों की ओर से मुकदमा खारिज कराने के लिए हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र लगाया था। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद याचिका खारिज कर दी।

ये भी पढ़ें - UP: घर के बाथरूम से निकला मगरमच्छ, खूंखार को देख कर अटकी सांसें, ऐसे थे दहशत भरे वो पल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें