फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी में फंसे हिंदू महासभा के पदाधिकारी: पुलिस कर रही तलाश, पुलिस लाइन में ज्ञापन देकर आ गए वांछित

Mon, 10 Apr 2023 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के गौतम नगर में गुफा के पास गोकशी कर रामनवमी पर माहौल खराब करने की साजिश रची गई थी। इस मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों की संलिप्तता का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने इन पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी से मुलाकात के लिए जाते हिंदू महासभा के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दौला में हुई गोकशी की घटना की साजिश में अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी फंस गए हैं। महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट सहित तीन कार्यकर्ताओं पर शिकंजे की तैयारी है। वहीं, मुकदमा दर्ज होने के बाद भी वे लोग अपर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन दे आए। एसपीसी छत्ता का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये है मामला 

रामनवमी पर एत्मादुद्दौला क्षेत्र में गोकशी की घटना हुई थी। अखिल भारत हिंदू महासभा के जितेंद्र कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे में नगर निगम कर्मी नकीम उसके भाई रिजवान, छोटू व शानू को नामजद किया। कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो बार थाना घेरा। पुलिस ने छह अप्रैल को दो गोकशों को गिरफ्तार करके खुलासा किया कि इल्ली गुट ने महासभा के पदाधिकारियों के साथ मिलकर अपने विरोधी नकीम को फंसाने का प्रयास किया था। इस मामले में संजय जाट को मुख्य साजिशकर्ता बताया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शर्मनाक: मौत के बाद वृद्धा की लाश को कार में डालकर लाए, अंगूठे के निशान से संपत्ति का करा लिया वसीयतनाम...

विज्ञापन

पुलिस लाइन तक बेधड़क घूम आए वांछित 

मुकदमे में वांछित होने के बाद भी महासभा के संजय जाट सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन में जाकर ज्ञापन दिया। एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि संजय जाट और उसके दो साथी पुलिस के वांछित अभियुक्त हैं। पुलिस साक्ष्य संकलन रही थी इसलिए इन आरोपियों को नहीं पकड़ा। अब गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें जगनेर कांड में नया मोड: पुलिस को मिल सकती है क्लीन चिट, पूछताछ के लिए उठाया था पति; पत्नी ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें