फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सों ने मनाया काला दिवस: जिला अस्पताल में किया प्रदर्शन, दो घंटे कार्य बहिष्कार से ठप रहीं सेवाएं

Sat, 31 Oct 2026 11:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

नर्सों ने मांगों को जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। कहा कि यदि शासन-प्रशासन ने जल्द मांगें पूरी न कीं, तो हड़ताल की जाएगी। 
विज्ञापन
अस्पताल सांकेतिक - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शनिवार को 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला महिला अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया गया। नर्सों ने काले वस्त्र पहनकर काला दिवस मनाया। सुबह 8 से 10 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान ऑपरेशन थिएटर और वार्डों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


प्रांतीय उपाध्यक्ष सतीश त्यागी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अधिवेशन में गृह जनपद में तैनाती, केंद्र के समान भत्ते, रिक्त पदों पर भर्ती, समयबद्ध पदोन्नति/एसीपी और पालना घर जैसी मांगों को तुरंत लागू करने का आश्वासन दिया था। फरवरी में अपर मुख्य सचिव के साथ हुई वार्ता में भी सहमति बनी थी लेकिन आज तक कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ। यदि शासन-प्रशासन ने जल्द मांगें पूरी न कीं, तो हड़ताल की जाएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, नर्सिंग अधीक्षिका ममता सिंह, जैनवती, ऊषा शंखवार, प्रकाश शर्मा, सुमन केसरी, कुमुद शर्मा, राना विनी जैकी, मंजुला मोरे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें