कैबिनेट मंत्री ने किया भूमि पूजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कैबिनेट एवं उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा है कि सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के मानस पुत्र महाराजा दक्ष प्रजापति का समाज, राष्ट्र और संस्कृति के प्रति अतुलनीय योगदान है। उनका जीवन, आदर्श और मूल्य आज भी हम सभी के लिए एक महान प्रेरणापुंज हैं। यह बात उन्होंने पचकुइयां स्थित प्राचीन सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर के नजदीक महाराजा दक्ष प्रजापति द्वार के भूमि पूजन समारोह के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि यह द्वार केवल एक भौतिक संरचना नहीं है, बल्कि हमारी ऐतिहासिक धरोहर और गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने का एक जीवंत प्रयास है। भूमि पूजन के बाद प्रजापति समाज के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री का साफा पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति, पार्षद मंजू प्रजापति, कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक गोला आदि मौजूद रहे।