फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स का पैसे लेने का वीडियो वायरल, कार्य मुक्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रुनकता। स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के दौरान नर्स की लापरवाही से शिशु की मौत हो गई। मामले में नर्स पर 500 रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ। मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपी नर्स को कार्य मुक्त करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सीगना बुर्ज निवासी आशिफ पत्नी रेशमा को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे रुनकता स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। आरोप है कि केंद्र पर तैनात नर्स अनीता काफी देर के बाद जागी और फिर उपचार शुरू किया। प्रसव के दौरान ही उसने दवा के नाम पर 500 रुपये ले लिए। प्रसव के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई। पीड़ित ने रुपये लेने का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। मामला गर्माने पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. भूमिका अरोड़ा ने नर्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे कार्य मुक्त करने का आदेश जारी कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें