फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों पर 'जहरीला' संकट: अस्पताल में बढ़ने लगी अस्थमा के मरीज की संख्या, जानें कैसे करें बचाव

Tue, 31 Oct 2023 02:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बढ़ते प्रदूषण से साइनस, एलर्जी और ह्दय रोगियों की भी परेशानी बढ़ रही है। ऐसे में चिकित्सकों ने कुछ जरूरी उपाय बताए हैं, जिससे आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। 
 
विज्ञापन
अस्थमा - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में त्योहारों पर हो रही साफ-सफाई और शहर की सड़कों पर उड़ती धूल व धुआं अस्थमा रोगियों के लिए मुसीबत बन रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और लेडी लॉयल की ओपीडी में रोज 20 से 25 अस्थमा रोगी पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है दिवाली पर अस्थमा रोगियों की संख्या तीन गुना तक बढ़ सकती है। साथ ही, बढ़ते प्रदूषण से साइनस, एलर्जी और ह्दय रोगियों की भी परेशानी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


बढ़ रही रोगियों की संख्या
शहर की हवा में प्रदूषक तत्व बढ़ रहे हैं। जिस कारण अस्थमा रोगियों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में जरा सी लापरवाही आफत बन सकती है। इन दिनों सुबह की सैर भी अस्थमा रोगियों के लिए उचित नहीं है। ऐसे में चिकित्सक अस्थमा रोगियों को दवाएं बंद नहीं करने, इनहेलर नहीं छोड़ने की हिदायत दे रहे हैं। त्योहारों को लेकर घरों में साफ-सफाई चल रही है। जिसके कारण धूल के कण बीमार कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें -  यूपी: सुहागरात पर दुल्हन ने रखी ऐसी शर्त, डॉक्टर पति की उड़ गई नींद; थाने पहुंचकर सुनाया दुखड़ा
विज्ञापन

 

चिकित्सक ने दी ये सलाह
चिकित्सक सांस रोगियों को मास्क पहनने, धूल-मिट्टी से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक राज किशोर ने बताया कि साइनस और अस्थमा मरीजों की संख्या अगले 15 दिनों में तेजी से बढ़ सकती है। एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. अजय चाहर ने बताया कि सोमवार को मेडिसिन विभाग की ओपीडी में 650 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें अस्थमा के लक्षण वाले कई मरीज शामिल रहे।

ये भी पढ़ें -  यूपी: नवविवाहिता को जानवरों के तबेले में गुजारनी पड़ीं 10 रातें, ससुराल वालों ने ऐसा क्यों किया? सामने आया सच
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
- अस्थमा रोगी धूल से बचें।
- लंबी दूरी तक पैदल न चलें।
- मास्क लगाकर रखें।
-इनहेलर का इस्तेमाल करें।
- सुबह गुनगुना पानी पीएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें