फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा : एसएन मेडिकल कॉलेज में दो अगस्त से शुरू हो जाएगी खून की न्यूक्लियर जांच

Tue, 28 Jul 2020 03:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • एसएन मेडिकल कॉलेज में दो अगस्त से शुरू होगी व्यवस्था 
  • अभी तक रक्त में 60 दिन का संक्रमण होने पर ही हो पाती थी पुष्टि
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) में रक्त की न्यूक्लियर जांच होगी। इस जांच से रक्त में एचआइवी, हेपेटाइटिस के संक्रमण को शुरुआती 14 दिन में ही पता किया जा सकेगा। अभी तक इस जांच की सुविधा निजी ब्लड बैंकों में भी है। दो अगस्त से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


अभी एलाइजा टेस्ट से रक्त में एचआइवी, हेपेटाइटिस ए, बी की जांच होती है। यदि किसी के रक्त में यह बीमारी हैं और 60 दिन से अधिक समय हो गया है, तभी जांच में इसकी पुष्टि हो पाती थी। अब न्यूक्यिर टेस्ट से महज 14 दिन के संक्रमण की भी पता लगाया जा सकेगा । 


यह भी पढ़ें- Corona in Agra: ताजनगरी में फिर से तेज हुआ कोरोना संक्रमण, छह दिन में 138 संक्रमित मिले
विज्ञापन


रक्त की हर यूनिट की जांच करने के बाद ही मरीजों को रक्त दिया जाएगा। यह बेहद महंगी जांच है, जिसका सुविधा वाली निजी ब्लड बैंकों में करीब 1100 रुपये फीस है। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि इससे रक्त में संक्रमण की सटीक जानकारी हो सकेगी। इस जांच के बाद ही मरीजों को रक्त दिया जाएगा ।

विज्ञापन

अलीगढ़ में भेजे जाएंगे नमूने, बनाया नोडल सेंटर

रक्त की न्यूक्लियर जांच अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में जांच होगी। इसे राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) ने नोडल सेंटर बनाया है। इसमें प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेजों के नमूने भेजे जाएंगे। 

एसएन मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक में रक्तदान करने वालों का रक्त का नमूना अलीगढ़ भेजा जाएगा। वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को ब्लड मुहैया कराया जाएगा। एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि इस जांच से मरीजों में एचआइवी और हेपेटाइटिस की बीमारी को भी कम किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- Ram Mandir: राम की नगरी में महकेगी श्रीकृष्ण के ब्रज की पावन रज, भक्त मनाएंगे उत्सव  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें