फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन : त्योहार के मौके पर भी बाजार में ग्राहकों का टोटा, 50 फीसदी कम हुआ कारोबार

Tue, 28 Jul 2020 02:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • कारोबारी बोले, सीजन में भी ग्राहकी 50 फीसदी से भी कम, राखियां खरीदने भी नहीं निकल रहे लोग
  • ऑटो सेक्टर, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, रेडीमेड गारमेंट, राखियां, कॉस्मेटिक्स कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
राखी की दुकान पर ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहार के कुछ दिन ही बचे, लेकिन बाजार में ग्राहकों का टोटा है। कारोबारियों के अनुसार, ग्राहकी 50 फीसदी भी नहीं है। ऑटो सेक्टर, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, रेडीमेड गारमेंट, राखियां हों या कॉस्मेटिक्स कहीं भी ग्राहक नहीं दिख रहा है। 

विज्ञापन


राखियों की खरीदारी के लिए शहर का ग्राहक नहीं निकल रहा। रेडीमेड गारमेंट सेक्टर में रक्षाबंधन महिलाओं की खरीदारी का सीजन होता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। बच्चों के लिए छोटी खरीदारी ही हो रही है। अन्य सेक्टर का हाल भी ऐसा ही है।


राखियां: बस गांवों के ग्राहक

लुहार गली स्थित राखियों के थोक विक्रेता गगन गोयल कहते हैं कि गांव-कस्बे का ग्राहक आ रहा है और वो भी चलताऊ माल की ही खरीदारी कर रहा है। जबकि शहर का ग्राहक अब तक नदारद है, जो अच्छी गुणवत्ता का प्रीमियम वर्ग का माल खरीदता है। कारोबार में 50 फीसदी तक की गिरावट है। 

रेडीमेड गारमेंट: बिक्री 40 फीसदी भी नहीं

विज्ञापन

सिंधी बाजार और चर्च रोड स्थित रेडीमेड गारमेंट कारोबारी जितेंद्र तुलसानी ने बताया कि इस समय सिर्फ बच्चों के लिए ही थोड़ी-बहुत खरीदारी हो रही। महिलाओं की खरीदारी अभी तक नहीं है। 40 फीसदी भी बिक्री नहीं है। 

विज्ञापन

कॉस्मेटिक्स: सीजन में हो रहा घाटा

कॉस्मेटिक विक्रेता मेघराज ने बताया कि ये समय कारोबार के लिए चरम पर माना जाता है। महिलाएं कॉस्मेटिक्स खरीदने को आतुर रहती हैं। लेकिन इस बार सीजन में घाटा हो रहा है। 30 फीसद ही बिक्री हो पा रही है। 

ऑटो सेक्टर: 20 फीसदी की गिरावट

ऑटो मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ऑफ आगरा के संस्थापक मयंक बंसल के मुताबिक बीते साल के जुलाई माह से तुलना करें तो 20 फीसदी की गिरावट है। इस माह अनुमानित 800 चार पहिया और 3000 दोपहिया वाहनों की डिलीवरी हो सकी है।



आर्टिफिशियल ज्वेलरी: हालात खराब हैं

आगरा इमिटेशन ज्वेलरी एंड रॉ मैटेरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश राठौर के अनुसार रक्षाबंधन पर औसतन दो करोड़ रुपये तक का कारोबार होता था। लेकिन इस बार हालात खराब हैं। फिलहाल बाजार 40 फीसदी ही रह गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें