अलीगढ़ में भेजे जाएंगे नमूने, बनाया नोडल सेंटर
रक्त की न्यूक्लियर जांच अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में जांच होगी। इसे राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) ने नोडल सेंटर बनाया है। इसमें प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेजों के नमूने भेजे जाएंगे।
एसएन मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक में रक्तदान करने वालों का रक्त का नमूना अलीगढ़ भेजा जाएगा। वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को ब्लड मुहैया कराया जाएगा। एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि इस जांच से मरीजों में एचआइवी और हेपेटाइटिस की बीमारी को भी कम किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें- Ram Mandir: राम की नगरी में महकेगी श्रीकृष्ण के ब्रज की पावन रज, भक्त मनाएंगे उत्सव