मथुरा। पुलिस अब रंगा-बिल्ला गैंग पर पूरी तरह लगाम कसने की तैयारी कर रही है। इसी के तहत पुलिस ने रंगा, बिल्ला और कामेश पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट) लगाने की तरफ कदम बढ़ा दिया है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही रंगा-बिल्ला और कामेश पर एनएसए लगाई जाएगी।
15 मई 2017 में शहर की कोयला गली में दो सराफों की हत्या करके चार करोड़ रुपये की डकैती को अंजाम देकर रंगा-बिल्ला गैंग ने सनसनी फैला दी थी। हालांकि पांच दिन बाद ही 20 मई को पुलिस ने खुलासा करके रंगा समेत सात अपराधियों को पकड़कर जेल भेजा था। सनसनीखेज वारदात की गूंज प्रदेश सरकार तक पहुंची थी। इन बदमाशों पर गैंगस्टर लगा दी गई। अब पुलिस एनएसए लगाने की तैयारी कर रही है। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि जल्द ही रंगा-बिल्ला और कामेश पर एनएसए लगाई जाएगी। इनके बाहर रहने से माहौल खराब हो सकता है।