रफ़रोजाबाद ! शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव में एंटी लारवा दवा का छिड़काव करते सपा एमएलसी डॉ दिलीप याद
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। निगम प्रशासन को विभिन्न अफसरों और संवैधानिक पदों पर आसीन माननीयों के घरों में तैनात सफाई कर्मचारियों को क्षेत्र में तैनात करने की सुध आ गई है। लचर सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर आयुक्त ने सफाई कर्मियों को माननीय और अधिकारियों के यहां से हटाकर फील्ड में तैनाती के निर्देश जारी किए हैं।
मक्खी-मच्छर जनित संक्रामक बीमारी डेंगू, मलेरिया और वायरल के प्रसार के कारण निगम प्रशासन लचर सफाई व्यवस्था में सुधार की कवायद में है। निगम प्रशासन ने संवैधानिक पदों पर आसीन माननीय, निगम के उच्च पदस्थ अधिकारियों के यहां तैनात करीब 70 से अधिक सफाई कर्मियों की संबद्धता निरस्त कर उन्हें सफाई कार्य के लिये विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया है। माननीय और अधिकारियों के यहां तैनात सफाई कर्मियों की उपस्थिति की जांच डीएम द्वारा नामित जिला स्तरीय अधिकारियों से कराई जा रही है।
---
निगम में तैनात सफाई कर्मियों का विवरण-
नियमित सफाई कर्मी-645
संविदा आधारित-----117
ठेका आधारित-------1300
डेंगू व वायरल बुखार का प्रकोप बढने पर तैनात अस्थाई सफाई कर्मी-315
---
अधिकारियों अथवा अन्य जिम्मेदार पदों पर आसीन लोगों के यहां तैनात सफाई कर्मियों को फील्ड में तैनाती दी गई है। किसी सफाई कर्मी को निजी तौर पर किसी व्यक्ति विशेष के यहां तैनाती नहीं दी जाएगी। कर्मचारियों का वेतन भुगतान भी जिला स्तरीय अधिकारियों की सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर होगा।
प्रेरणा सिंह नगर आयुक्त