फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अब क्यूआर कोड से पता चलेगी दवा असली है या नकली

Mon, 13 Jun 2022 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एपीआई के महामंत्री महेश अग्रवाल ने बताया कि दवा या फिर सिरप पर क्यूआर कोड दर्ज होगा। इसे फोन से स्कैन करने पर दवा की निर्माता कंपनी का नाम, दवा निर्माण की तिथि और किस मर्ज में दवा उपयोग होती है, समेत पूरी जानकारी मिलेगी।
 
विज्ञापन
बड़ी मात्रा में बरामद हुईं नकली दवाइयां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरीज को जो दवाएं खिला रहे हैं, वह नकली तो नहीं। क्यूआर कोड से इसका पता चल जाएगा। सरकार ने बेहद जरूरी 300 तरह की दवाओं पर क्यूआर कोड अनिवार्य कर दिया है। नई पैकिंग में क्यूआर कोड दर्ज मिलेगा।

विज्ञापन


आगरा फार्मा एसोसिएशन (एपीआई) के उपाध्यक्ष पुनीत कालरा ने बताया कि सरकार ने दवाओं के बनाने में उपयोग होने वाली एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) पर क्यूआर कोड लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद ड्रग प्राइसिंग अथॉरिटी ने 300 तरह की दवाओं पर क्यूआर कोड लगाने की तैयारी की है। इनमें बुखार, खांसी, दर्द निवारक, विटामिन, रक्तचाप, मधुमेह, गर्भनिरोधक, कैंसर, स्त्री रोग, एंटीबायोटिक आदि दवाएं शामिल हैं।

इस निर्णय को ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड ने 2019 में मंजूरी दी थी, अब इसे अमल में लाया जा रहा है। अभी दवाओं के पैकेट-रैपर पर बार कोड आता था, इसमें कोई जानकारी नहीं मिल पाती थी। औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि इसमें दवा निर्माता कंपनियों को अलग-अलग क्यूआर कोड बनाना होगा, इस निर्णय से नकली दवा की पहचान आसानी से हो सकेगी। संदेह होने पर विभाग नमूने लेकर जांच कराते हुए कानूनी कार्रवाई करेगा।

ऐसे करेगा क्यूआर कोड कार्य

एपीआई के महामंत्री महेश अग्रवाल ने बताया कि दवा या फिर सिरप पर क्यूआर कोड दर्ज होगा। इसे फोन से स्कैन करने पर दवा की निर्माता कंपनी का नाम, दवा निर्माण की तिथि और किस मर्ज में दवा उपयोग होती है, समेत पूरी जानकारी मिलेगी। जो दवा नकली और सैंपल की होगी वो स्कैन नहीं हो पाएगी। 

विज्ञापन

 

आगरा में नकली दवा का काला कारोबार  

आगरा में नकली दवाओं का काला कारोबार है। यहां की दवाएं 10 राज्यों तक खपाई जा रही है। औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि 2019 में सिकंदरा में राजौरा बंधुओं को नकली दवाओं का खेल पकड़ा था। इन्होंने मथुरा में फैक्टरी लगा रखी थी। फैक्टरी सील करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखाया था। जांच में दवाएं नकली मिली थीं। 2019 में ही कमला नगर में पंकज गुप्ता और बीते महीने ताजगंज में सोनू अग्रवाल के अवैध गोदाम से करोड़ों की सैंपल की दवाएं जब्त की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें