फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नक्शा पास कराने के लिए अब एनओसी की ऑनलाइन ट्रैकिंग, मंडलायुक्त लांच करेंगे एनओसी पोर्टल

Wed, 18 Jun 2025 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नक्शा पास कराने के लिए अब एनओसी की ऑनलाइन ट्रैकिंग होगी। मंडलायुक्त आगरा विकास प्राधिकरण का ऑनलाइन एनओसी पोर्टल लांच करेंगे।
 
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विकास प्राधिकरण से भवन या निर्माण का नक्शा पास कराने के लिए एनओसी के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। एनओसी की ऑनलाइन ट्रैकिंग होगी। तय समय में एनओसी जारी नहीं करने पर संबंधित विभाग के अध्यक्ष से मंडलायुक्त स्पष्टीकरण मांगेंगे। बुधवार को मंडलायुक्त एडीए के इस ऑनलाइन एनओसी पोर्टल को लांच करेंगे।
विज्ञापन


 

नक्शा पास कराने के लिए एडीए में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लेकिन, एनओसी के इंतजार में महीनों तक नक्शे पास नहीं हो रहे। ऐसे में मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने एनओसी के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाने के निर्देश दिए थे। नगर नियोजक प्रभोत कुमार ने बताया कि जिन-जिन विभागोें की एनओसी की जरूरत पड़ती है, उन विभागों के लिए एनओसी जारी करने की समय सीमा तय की गई है।
विज्ञापन

तय समय सीमा में एनओसी जारी नहीं होने पर मंडलायुक्त मॉनीटरिंग करेंगे। संबंधित विभागाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। ऑनलाइन एनओसी प्रक्रिया शुरू होने से आवेदकों को विभागों में चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पता चल जाएगा कि किस विभाग में किस अधिकारी के स्तर पर एनओसी लंबित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें