फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फैस स्कैनिंग मशीन से लगेंगी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (केजीबी) को हाईटेक किया जा रहा है। अब विद्यालयों के स्टाफ की हाजिरी हाईटेक थंब फैस स्क्रीनिंग मशीनों से लगाई जाएगी। इन मशीनों का डाटा पूरी तरह ऑनलाइन होगा। अंगूठा लगते ही राज्य परियोजना कार्यालय में स्टाफ की हाजिरी दर्ज हो जाएगी। ऐसे में फर्जीवाड़े की संभावना नहीं रहेगी।
विज्ञापन

जिले में तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं। प्रत्येक विद्यालय में 100 छात्राओं को प्रवेश दिया जाता है। इसमें शिक्षकों के अलावा अन्य स्टाफ की तैनाती होती है। छात्राओं की देखरेख के लिए हॉस्टल स्टाफ भी रहता है। स्टाफ और छात्राओं की उपस्थिति पहले रजिस्टर में दर्ज की जाती थी। हालांकि कुछ वर्षों से बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी ली जाने लगी।
हालांकि इस डाटा में छेड़छाड़ की शिकायत शासन तक पहुंचने पर अब राज्य परियोजना ने हाईटेक थंब फैस स्क्रीनिंग मशीन लगाई जाएगी। इससे फर्जीवाड़े की संभावना समाप्त होगी। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अभय किशोर ने बताया कि हाईटेक बायोमीट्रिक थंब फैस स्क्रीनिंग मशीन को लगाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। अभी कस्तूरबा विद्यालयों में प्रेरणा पोर्टल पर भी स्टाफ व बालिकाओं की उपस्थिति दर्ज करवाई गई थी। इसमें स्टाफ घर से ही अपनी हाजिरी लगा देता था। शासन ने नई व्यवस्था शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें