फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंजडुण्डवारा व सहावर में 7 अवैध क्लीनिकों को दिए गए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अवैध अस्पतालों, क्लीनिकों और पैैथोलॉजी लैबों के खिलाफ चल रहे अभियान के अंतर्गत गंजडुंडवारा और पटियाली स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। अधोमानक अस्पताल, क्लीनिक होने पर सात संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। दो दिन में नोटिस का जवाब मांगा गया है। नोटिस का जवाब न देने वालों के अस्पताल, क्लीनिक सीज किए जाएंगेे।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार की टीम ने छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई रिलीफ फिजियोथेरेपी रेलवे रोड सहावर, बंगाली क्लीनिक गंजडुंडवारा रोड सहावर, बीए पास शिशुपाल नरौली चौराहा एटा रोड सहावर, मोहित कुमार एमके लैब कादरगंज रोड गंजडुंडवारा, अपूर्व विश्वास तनुजा विश्वास बंगाली क्लीनिक कादरगंज रोड गंजडुंडवारा, सैफी डेंटल केयर कादरगंज रोड गंजडुंडवारा, सरहिंद हेल्थ केयर कादरगंज रोड गंजडुंडवारा अस्पताल व लैब को अधोमानक पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए व दो दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। जवाब न मिलने पर सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
- अवैध अस्पताल, क्लीनिक एवं पैैथोलॉजी लैब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सहावर व गंजडुंडवारा में सात अस्पताल, क्लीनिक और पैैथोलॉजी लैब संचालकों को नोटिस देकर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें