फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस की खराब प्रगति पर चार एसडीओ और चार जेई को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता (द्वितीय) आशीष गुप्ता ने शनिवार को एक मुश्त समाधान (ओटीएस) योजना की प्रगति की समीक्षा की। खराब प्रगति पर खंड द्वितीय के चारों उप खंड अधिकारी (एसडीओ) और चार अवर अभियंताओं को नोटिस जारी किया है। सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एक जून से विद्युत निगम ने बकाएदारों के लिए ओटीएस योजना लागू की है। इसमें बकाया बिल पर सौ प्रतिशत अधिभार की छूट दी जा रही है। योजना लागू हुए एक पखवाड़ा बीत चुका है, लेकिन बकाया वसूली की प्रगति धीमी है। शनिवार को अधिशासी अभियंता ने अपने कार्यालय में उप खंड और उपकेंद्र वार योजना की समीक्षा की। प्रगति खराब मिलने पर खंड द्वितीय के उप खंड अधिकारी नरेंद्र कुमार वर्मा, सत्यनरायण, एंद्र कुमार शर्मा और सुरेंद्र सिंह को सुधार के लिए चेतावनी पत्र जारी किया। उपकेंद्रों की प्रगति खराब मिलने पर अवर अभियंता सुल्तानगंज देवेंद्र सिंह, अवर अभियंता कुसमरा ज्ञानेंद्र पुष्कर, अवर अभियंता भोगांव वहीद अहमद और अवर अभियंता हन्नूखेड़ा रामअवध राम को भी चेतावनी पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें