मैनपुरी। शनिवार को नुमाइश पंडाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 111 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथा थामा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने नव दंपती को आशीर्वाद देकर विदा किया।
समारोह में 108 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति से विवाह काया तो वहीं तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को उपहार और आशीर्वाद दिया। कहा कि मुख्यमंत्री ने अनूठी योजना लागू कर गरीब परिवारों के मां-बाप के सिर से बेटी की शादी का बोझ कम किया है। एक शादी पर सरकारी खजाने से 51 रुपये हजार खर्च कर एक ही मंडप के नीचे शादियां हो रही हैं वहीं दूसरी ओर मुस्लिम बेटियों के निकाह की रस्म भी अदा की जा रही है।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित और सीडीओ विनोद कुमार ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। संचालन बीडीओ मैनपुरी श्वेतांक पांडेय ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, पीसीएफ के निदेशक अनुराग पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख जागीर मनेष चौहान, सीएमओ डॉ. पीपी सिंह, राजस्व अधिकारी नरेंद्र सिंह, डिप्टी कलक्टर राज नरायण त्रिपाठी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार पीसी राम, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योती शाक्य आदि मौजूद रहे।
कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां
समारोह में कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ गईं। जोड़े और उनके परिजन पंडाल में भीड़ के चलते एक-दूसरे से सटकर बैठे नजर आए। किसी के भी चेहरे पर मास्क नजर नहीं आया। जिम्मेदारों को भी ये लापरवाही नजर नहीं।
---
गर्मी में परेशान रहे लोग
सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे जोड़े और परिजन गर्मी के चलते परेशान नजर आए। उनके लिए बेहतर व्यवस्थाएं नहीं की गई थीं। नुमाइश पंडाल में कूलर लगाए गए थे, लेकिन भीड़ के अनुसार ये नाकाफी थे।