कासगंज। मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक की। इसमें मुख्य विकास अधिकारी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी गंजडुंडवारा के समय से प्रतिभाग न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
वीएचएसएनडी सत्रों पर आगंनबाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन की कम उपलब्धता होने पर सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को आगामी सत्र से पूर्व समस्त केंद्रों पर वजन मशीन की उपलब्धता कराने के निर्देश दिए। पोषण ट्रैकर की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बाल विकस परियोजना गंजडुंडवारा, सहावर एवं सिढपुरा की धीमी प्रगति पर 3 दिवस मे शत-प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए गए हैं।
पीएफएमएस पोर्टल पर आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के आधार प्रमाणीकरण एवं मोबाइल सत्यापन की कम प्रगति पर संबंधित परियोजना अधिकारियों को तत्काल पीएफएमएस पोर्टल पर आधार प्रमाणीकरण एवं मोबाइल सत्यापन कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।