फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किराए पर ली कैंटर का नहीं कर रहा भुगतान

Thu, 23 Jan 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन में आदेश कुमार निवासी सलेमपुर खेड़िया ने संदीप निवासी जैन मंदिर गली जिला फिरोजाबाद सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि संदीप केंटर के किराए के रुपये नहीं दे रहा है और मांगने पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन

आदेश कुमार ने बताया कि 9 जुलाई 2024 को उसकी केंटर गाड़ी संदीप जैन ने 80000 रुपये प्रति माह के हिसाब से किराए पर ली थी। 6 माह तक उसने गाड़ी चलाई, जिसका किराया 4.80 लाख रुपये बना। इसमें से 2.45 लाख रुपये तो उसने दे दिए, शेष बाद में देने की बात कही। कई बार मांगने के बाद भी शेष धनराशि ओर गाड़ी वापस नहीं दे रहा है। जिसकी वजह से हम परेशान हैं। 21 जनवरी को जब हमने रुपये मांगे तो गालियां देने लगा। कहा कि न तो तुम्हारी गाड़ी मिलेगी और न हीं शेष रुपये दूंगा। ज्यादा करोगे तो जान से मार दूंगा। जिसकी वजह से मैं भयभीत हूं। सीओ सकीट कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें