फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वर्दी पहना हर व्यक्ति पुलिस नहीं...दंपती के साथ जो हुआ, वो आपके साथ न हो जाए; ऐसी वारदात से रहें सावधान

Fri, 20 Dec 2024 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में दंपती के साथ ऐसी वारदात हुई, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। दंपती वर्दी पहनकर आए टप्पेबाजों को पुलिस कर्मी समझ बैठे। इन ठगों ने इसकी का फायदा उठाते हुए महिला के जेवर उतरावा लिए। पैकेट बदलकर ठग गायब हो गए। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में टप्पेबाज गैंग फिर सक्रिय हो गया। सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को टप्पेबाजों ने पुलिस और सेना की वर्दी पहनकर दंपती को लूट और हत्या का भय दिखाकर रोक लिया। महिला के गहने उतरवाकर कागज में रख दिए। पैकेट बदलकर फरार हो गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास में लगी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  'पत्नी मेरी मौत की जिम्मेदार': सुसाइड नोट में बयां किया वो दर्द, जो हर दिन सहता रहा; सिर में गोली मारकर दे दी जान



 

यहां की है घटना
डिफेंस स्टेट फेज-2, सदर निवासी अतर सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे वह पत्नी गजेंद्र कौर के साथ वैभव नगर से घर लौट रहे थे। रास्ते में क्लार्क शीराज होटल के पास पुलिस और सेना की वर्दी में बाइक पर आए दो युवकों ने रोक लिया। हत्या और लूट का भय दिखाया। कहा कि आगे एक युवक को लूटकर बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी है। 

ये भी पढ़ें -  UP: एसी कोच में सफर करने वाले ये दंपती...आम यात्री नहीं, ऐसे कारनामे जान पुलिस भी हैरान; 10 लाख के जेवर बरामद
 

उतरवा लिए जेवर
अधिकरी चेकिंग कर रहे हैं। पहने हुए जेवरात उतारकर रख लो। इस पर उन्होंने पत्नी के सोने के दो कंगन और आठ अंगूठी उताकर एक कागज के पैकेट में बंद कर रख दिए। बातों में उलझाकर पैकेट बदल दिया। उसी दिन लोहामंडी में टप्पेबाजों की बच्चा गैंग ने मदद के बहाने महिला को निशाना बना लिया। उनके कानों के कुंडल और अंगूठी उतारकर ले गए।

ये भी पढ़ें -  ये तो हद ही हो गई: खाना नहीं बनाने पर ढाबा संचालक को मारी गोली, मची अफरा-तफरी; हमलावर हुए फरार
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मामले में थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें