फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एसी कोच में सफर करने वाले ये दंपती...आम यात्री नहीं, ऐसे कारनामे जान पुलिस भी हैरान; 10 लाख के जेवर बरामद

Fri, 20 Dec 2024 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शाहगंज के दंपती जो ट्रेनों के एसी कोच में सफर करते हैं, उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया, तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। ये आम यात्री नहीं, बल्कि शातिर चोर निकले, जो यात्रियों के कीमती सामान पर हाथ साफ कर रहे थे। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में दंपती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज की मराठा बस्ती की दो महिलाओं का गिरोह ट्रेनों के वातानुकूलित (एसी) कोच में सफर के दौरान यात्रियों के कीमती सामान चुराता था। दिल्ली से ग्वालियर के बीच वारदात को अंजाम देकर महिलाएं अपने साथी को चोरी का सामान सौंप देती थीं। जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दो महिलाओं सहित 3 को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख के जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन


 

जीआरपी आगरा कैंट के इंस्पेक्टर ने बताया कि दिल्ली से ग्वालियर के बीच ट्रेनों के एसी कोच में बैग व अटैचियों से चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। जीआरपी व आरपीएफ ने एसी कोच में सफर कर रेकी की। शाहगंज के दंपती पर शक हुआ। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ।



 

शाहगंज की मराठा बस्ती निवासी चंदन उपाध्याय, उसकी पत्नी वंदना और करिश्मा नामक महिला को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए गए हैं। तीनों दिल्ली से ग्वालियर के बीच एसी कोच में टिकट लेकर सफर करते थे। वंदना व करिश्मा ऐसे यात्रियों पर नजर रखती थीं, जो अकेले सफर कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन

वह महिलाओं को बातों में उलझाकर भी बैग से कीमती सामान चुरा लेती थीं। कई बार वारदात कर आगरा में ही गायब हो जाती थीं। कई बार ग्वालियर और भोपाल तक शिकार की तलाश में सफर करती थीं। तीनों पहली बार पकड़े गए हैं। लेकिन यह दो साल से यह काम कर रहे थे। तीनों मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। केस दर्ज करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें