फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः अब उपचार से मना नहीं कर सकेंगे निजी अस्पताल, नोडल अफसर ने दिए निर्देश

Thu, 30 Apr 2020 12:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
क्वारंटीन सेटर पर पहुंचे नोडल अधिकारी आलोक कुमार साथ हैं डीएम व एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजनगरी में दो और संक्रमित लोगों ने दम तोड़ दिया। इनकी जांच रिपोर्ट मृत्यु के बाद बाद आई थी। कोरोना से मृतकों की संख्या 14 तक पहुंच गई है। हालांकि बुधवार को आई मृतकों की पॉजिटिव रिपोर्ट की प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि दोनों की रिपोर्ट बुधवार की शाम को आई। इनमें सेवानिवृत्त चिकित्सक की मौत के दो दिन बाद बुधवार को कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के 51 साल के मरीज की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शहर में पिछले कुछ दिनों में इलाज के अभाव में कई मौतें हुईं, लोगों ने आरोप लगाए कि उन्हें अस्पतालों से इलाज नहीं मिला। नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने इस संबंध में निर्देश जारी हैं।

नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने कहा है कि अगर किसी मरीज के कोरोना संक्रमित होने की आशंका है, तो भी चिह्नित किए गए 25 निजी अस्पतालों को उसका उपचार करना होगा। संदिग्ध मरीजों के उपचार में चिकित्सक सावधानी बरतेंगे। कोरोना सैंपल की रिपोर्ट 24 घंटे में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि अगर चिकित्सक को मरीज कोरोना संदिग्ध लगता है तो उसे अस्पताल के रेड जोन में रखा जाएगा। इस दौरान चिकित्सक खुद को संक्रमण से बचाने के लिए पूर्ण एहतियात रखेंगे। 11 अस्पतालों का थर्ड पार्टी ऑडिट कराया है। इनमें 10 अस्पताल में इलाज होता मिला। सिर्फ एक अस्पताल में स्थिति गड़बड़ मिली।

‘क्वारंटीन सेंटर में खाना अच्छा मिल रहा’
प्रमुख सचिव ने डीएम के साथ बुधवार दोपहर को बरौली अहीर स्थित दाऊजी महाराज डिग्री कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। यहां खाने-पीने के इंतजामों को लेकर फीडबैक लिया। प्रमुख सचिव ने बताया कि खाना अच्छा मिल रहा है। क्वारंटीन में लोगों को सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें