क्वारंटीन सेटर पर पहुंचे नोडल अधिकारी आलोक कुमार साथ हैं डीएम व एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में दो और संक्रमित लोगों ने दम तोड़ दिया। इनकी जांच रिपोर्ट मृत्यु के बाद बाद आई थी। कोरोना से मृतकों की संख्या 14 तक पहुंच गई है। हालांकि बुधवार को आई मृतकों की पॉजिटिव रिपोर्ट की प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि दोनों की रिपोर्ट बुधवार की शाम को आई। इनमें सेवानिवृत्त चिकित्सक की मौत के दो दिन बाद बुधवार को कोरोना की पुष्टि हुई है।
फिरोजाबाद के 51 साल के मरीज की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शहर में पिछले कुछ दिनों में इलाज के अभाव में कई मौतें हुईं, लोगों ने आरोप लगाए कि उन्हें अस्पतालों से इलाज नहीं मिला। नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने इस संबंध में निर्देश जारी हैं।
नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने कहा है कि अगर किसी मरीज के कोरोना संक्रमित होने की आशंका है, तो भी चिह्नित किए गए 25 निजी अस्पतालों को उसका उपचार करना होगा। संदिग्ध मरीजों के उपचार में चिकित्सक सावधानी बरतेंगे। कोरोना सैंपल की रिपोर्ट 24 घंटे में आएगी।