फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय तक जाने के लिए रास्ता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। विकास खंड किशनी के प्राथमिक विद्यालय हिम्मतपुर तक जाने के लिए पक्का या कच्चा रास्ता नहीं है। नाराज ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन करके रास्ता बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

हिम्मतपुर निवासी भारतीय किसान यूनियन (किसान) के जिला उपाध्यक्ष रनवीर सिंह यादव ने अपनी जमीन स्कूल के लिए दी थी। स्कूल का भवन तो बन गया, लेकिन स्कूल तक जाने के लिए रास्ता नहीं बन सका है। स्कूल में मुख्य दरवाजा भी नहीं है। प्रधानाध्यापिका नीलम यादव तथा सहायक अध्यापिका डौली यादव ने बताया स्कूल तक जाने के लिए रास्ता बनवाने के संबंध में कई बार पत्राचार किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नाराज ग्रामीणों ने गंाव में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया गांव में सफाईकर्मी नहीं आता है। बच्चे और शिक्षक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। गलियों में हमेशा जलभराव रहता है। रनवीर यादव, रमन यादव, सुभाष यादव, मोनू, अखिलेश, मानसिंह, राजवीर, संजीव यादव, दलवीर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
मामले की जानकारी नहीं है। किसी अधिकारी को भेजकर जांच कराई जाएगी। समस्या का समाधान कराया जाएगा।
कमल सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें