फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा योजना नहीं अब क्षेत्र पंचायत बनाएंगी गांवों में स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ग्रामीण युवाओं को खेलने के लिए अच्छा माहौल मिले इसके लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत गांव में स्टेडियम बनाए जाएंगे। सीडीओ चर्चित गौड़ के निर्देशन में गांवों को चिह्नित करने के साथ स्टेडियम बनाने की प्लानिंग की थी लेकिन स्टेडियम की चारदीवारी के साथ अन्य काम अधिक होने के कारण यह काम अब ग्राम पंचायतों के द्वारा कराया जाएगा। इसका नए ढंग से इस्टीमेट को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

ओलंपिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामीण युवाओं को खेल का माहौल देने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए हैं। ग्रामीण अंचल में मनरेगा योजना से भूमि को चिह्नित करने के साथ वहां खेल स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया है, लेकिन मनरेगा योजना की कनर्व्जन कास्ट से अधिक बजट स्टेडियम की बाउंड्रीवाल सहित अन्य कार्यों में खर्च होने के कारण इसकी जिम्मेदारी अब ग्राम पंचायतों को सौंपने की तैयारी कर ली गई है।
स्टेडियम का निर्माण अब ब्लॉकों के माध्यम से कराया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से गांवों को चिह्नित कर लिया है। चिह्नित गांवों में बाउंड्रीवाल कराने के साथ मैदान को तैयार कराया जाएगा। इसमें अरांव ब्लॉक के मांड़ई, एका के उड़ेसर रुद्र सिंह, फिरोजाबाद ब्लॉक के चंद्रवार, जसराना के कौरारा बुजुर्ग, खैरगढ़ के जरौली, मदनपुर ब्लॉक के उरावर, नारखी ब्लॉक के गांव नारखी धौंकल, शिकोहाबाद के ऊबटी तथा टूंडला ब्लॉक के रामगढ़ उर्फ उम्मरगढ़ गांव को चिह्नित किया है। इन गांवों में खेल स्टेडियम का निर्माण होने के साथ ग्रामीण युवाओं को खेलने के लिए एक निश्चित स्थान मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिले की नौं ग्राम पंचायतों में स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम पंचायतों का चिह्नित कर लिया है। ग्राम पंचायतों की धनराशि के साथ-साथ ही मनरेगा योजना की धनराशि को खर्च करके इन स्टेडियम को बनाएंगे, ताकि ग्रामीण युवाओं को खेलकूद का माहौल मिल सके।
विज्ञापन

नीरज कुमार सिन्हा, डीपीआरओ फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें