फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से आगरा में भारी वाहनों की नो एंट्री, आने से पहले देख लें पूरा ट्रैफिक प्लान

Sun, 16 Jul 2017 12:34 AM IST
टीम डिजिटल आगरा
विज्ञापन
truck
विज्ञापन
श्रावण मास के दूसरे सोमवार के लिए रविवार रात से शुरू होने वाली परिक्रमा के मद्देनजर आगरा की यातायात व्यवस्‍था में बदलाव किया गया है। इसके तहत रविवार दोपहर से भारी वाहन आगरा की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे। परिक्रमार्थियों की सुरक्षा और शहर में यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए कड़ी व्यवस्‍था की गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि आगरा को भगवान शिव की नगरी भी कहा जाता है। यहां चारों दिशाओं में स्थित भगवान शिव के प्रमुख मंदिरों पर सावन के हर सोमवार को मेला लगता है। दूसरे सोमवार को बल्केश्वर स्थित श्रीविल्वेकश्वर महादेव मंदिर पर मेला लगेगा। दूसरे सोमवार से मंदिरों की परिक्रमा का क्रम शुरू हो जाता है। 

इसमें भगवान भोले के भक्त पूरे शहर की परिक्रमा करते हैं। शहर में अलग-अलग दिशाओं में स्थित भगवान शिव के प्रमुख मंदिरों की परिक्रमा के लिए भक्तों की काफी भीड़ उमड़ती है जिनमें महिलाएं, पुरुष, बच्चे और वृद्ध सभी लोग होते हैं। परिक्रमा के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश से पैदल परिक्रमार्थियों की सुरक्षा का खतरा रहता है वहीं जाम की समस्या भी हो जाती है। 
विज्ञापन


ऐसे में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी आगरा पुलिस ने 17 जुलाई को दूसरे सोमवार के लिए 16 जुलाई की शाम से शुरू होनी वाली परिक्रमा के मद्देनजर ट्रैफिक प्लान बनाया है। एसपी ट्रैफिक तेजस्वरूप सिंह ने बताया कि यह व्यवस्‍था रविवार 16 जुलाई को दोपहर तीन बजे से प्रभावी हो जाएगी और सोमवार 17 जुलाई को शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगी। तब तक दिल्ली, कानपुर और जयपुर, ग्वालियर की ओर से आगरा आने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

ये है रुट डायवर्जन का चार्ट

विज्ञापन

रावली मंदिर के सामने से नहीं गुजरेगा कोई वाहन

डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि शहर में रावली मंदिर के सामने से कोई वाहन नहीं गुजरेगा। उनका कहना है कि रावली मंदिर सड़क के ‌बिल्‍ुकल किनारे स्थित है। यहां श्रद्धालुओं की भीड़ भी अधिक रहती है। ऐसे में किसी भी वाहन को यहां से प्रवेश की अनुमति नहीं है। किसी भी ‌स्थिति से निपटने के लिए पुलिस का समुचित प्रबंध किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें