फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर वृंदावन आ रहे हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर

Thu, 06 Jul 2017 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
नो एंट्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेला और गुरु पूर्णिमा पर वृंदावन में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए वृंदावन की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। आठ जुलाई से तीन दिन तक धर्मनगरी में चौपहिया वाहनों के लिए ‘नो एंट्री’ रहेगी। मेले को देखते हुए वाहनों का रूट भी बदलने की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन


नौ जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लाखों श्रद्धालु वृंदावन में ठाकुर बां‌केबिहारी जी के दर्शन और गोवर्धन में गिरिराज परिक्रमा के लिए आएंगे। ऐसे में एक दिन पहले 8 जुलाई शनिवार से ही वृंदावन में बड़े और चार पहिया वाहनों के प्रवेश को रोक दिया जाएगा। ये व्यवस्था गुरुपूर्णिमा मेले के बाद 10 जुलाई तक जारी रहेगी। वहीं मंदिरों की सुरक्षा को देखते हुए फोर्स की मांग भेजी गई है।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पायल के अनुसार नेशनल हाइवे की ओर से वृंदावन आने वाले बड़े वाहन छटीकरा मार्ग पर मां वैष्णो देवी मंदिर के समीप और छोटे चार पहिया वाहनों को रुक्मिणी विहार पार्किंग पर रोका जाएगा। 
विज्ञापन


मथुरा से आने वाले बड़े वाहनों को मथुरा के मसानी चौराहा और छोटे चार पहिया वाहनों को पागल बाबा के समीप दारुक पार्किंग पर पार्क कराया जाएगा। जबकि यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले बड़े वाहन पुल से पूर्व और छोटे वाहन पुल पार करने के बाद बनी पार्किंग स्थल पर खड़े कराए जाएंगे।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग में वाहन चलाया तो होगा चालान

मथुरा वृंदावन की परिक्रमा - फोटो : ‌file Photo
गुरुपूर्णिमा मेले पर वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग में वाहन चलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। कोतवाली प्रभारी के अनुसार परिक्रमा मार्ग को ‘नो ट्रैफिक जोन’ बनाया गया है। परिक्रमा मार्ग में तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा। वाहन मिलने पर चालान और सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें