फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कमरे में सो रही थी नौ वर्षीय मासूम, तभी बिस्तर में घुस आया कोबरा, चेहरे पर ऐसी जगह डसा...नहीं बच सकी जान

Wed, 16 Jul 2025 09:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नौ वर्षीय बालिका को कोबरा ने डस लिया। मासूम के चेहरे पर सर्पदंश के ऐसे निशान मिले, जिन्हें देखकर घरवालों के होश उड़ गए। बालिका को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 
विज्ञापन
सांप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक बालिका की सर्पदंश से मौत हो गई। बालिका जब कमरे में बिस्तर पर सो रही थी, उस समय सांप ने उसे चेहरे पर काटा। सांप के डसते ही बच्ची जोर से चीखने लगी। बेटी की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे। बालिका के चेहरे पर नाक के पास सर्पदंश के निशान दिखे। इसके बाद वो बेहोश हो गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आत्महत्या: मोबाइल पर बात करते-करते ट्रेन के आगे कूदी युवती...ऐसे हुई मौत; दृश्य देख कांप गए यात्री


 
Trending Videos

सुबह-सुबह सांप ने डसा
 बाह के हनुमान नगर में अमित गुप्ता की 9 वर्षीय बेटी अनन्या गुप्ता कमरे में सो रही थी। मंगलवार की सुबह अचानक उसके चीखने की आवाज परिजनों को सुनाई दी। परिजन भागते हुए कमरे में पहुंचे, तो बेटी की हालत देख पसीने छूट गए। उसकी हालत बिगड़ रही थी। आंखें भारी हो रही थीं। इस दौरान परिजनों ने गौर से देखा तो चेहरे पर नाक के पास दो निशान दिखे। पहले तो वे समझ नहीं सके, लेकिन बाद में पता चला कि ये सर्पदंश का निशान है। 

ये भी पढ़ें -  28 वर्षीय सिपाही की मौत: कांवड़ लाते समय डगमगा गए कदम...मंदिर से चंद कदम पहले गई जान, दो साल पहले हुई थी शादी
 

बेहोश हो गई बेटी
परिजनों की समझ में कुछ भी नहीं आ रहा था कि आखिर वे क्या करें। इसी दौरान अनन्या बेहोश हो गई। उसके बेहोश होते ही परिवार के लोग के हाथ पांव फूल गए। वे तत्काल ही उसे लेकर अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में चिकित्सक ने उसका परीक्षण किया, जिसके बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें -  Agra Double Murder: जिस हिस्ट्रीशीटर से कांपते थे लोग...इसलिए दोस्त के भाई और भतीजे ने मार डाला; दोहरे हत्याकांड का खुलासा
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
नौ वर्षीय बेटी अनन्या की मौत की खबर मिलते ही मां बेसुध हो गई, तो वहीं परिवार के अन्य  लोगों में मातम छाया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने बालिके के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें