फिरोजाबाद में घर से बिना बताए जाने के बाद यमुना में कूदे चूड़ी श्रमिक की पहचान उसके भाई ने दांतों से पांच दिन बाद की है। वह पांच दिन पहले साइकिल और चप्पल यमुना किनारे ही छोड़कर कूद गया था। चार दिन से लगातार आगरा पीएसी के गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे। युवक के शव ने कंकाल का रूप ले लिया था। जिससे उसकी पहचान में समय लग गया।
थाना दक्षिण के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी दीपक (22) पांच दिन पहले घर से बिना बताए ही साइकिल लेकर चला गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका था। परिजन द्वारा चेक कराए गए सीसीटीवी कैमरे में वह यमुना की ओर जाते दिखा था। इसके बाद बसई मोहम्मदपुर पुलिस व पीएसी के गोताखोर ने लगातार चार दिन तक उसकी तलाश यमुना में कराई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी।