फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव विवाहिता का शव कमरे में पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर देहा में नवविवाहिता का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को पड़ा मिला। शव के पास ही पति भी बेहोश हालत में मिला। पुलिस ने पति को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बेबर क्षेत्र के गांव चिरावर जासमई निवासी वीर बहादुर शाक्य ने अपनी पुत्री अंजली की शादी एक जनवरी 2020 को आलमपुर देहा निवासी विमल कुमार के साथ की थी। परिजनों के अनुसार कुछ दिन से अंजली और विमल दोनों को बुखार आ रहा था। अंजली ने कस्बे के प्राइवेट डॉक्टर से उपचार कराया लेकिन आराम नहीं मिला था। वह गर्भवती भी थी। रविवार की शाम अंजली के सास-ससुर घर के बाहर सोने चले गए। सोमवार सुबह जब पति पत्नी नहीं जागे तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें अंदर जाकर देखा। चारपाई पर संदिग्ध परिस्थितियों में अंजली का शव पड़ा मिला। विमल बेहोश हालत में पास में ही पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार विमल ने कीटनाशक दवा का सेवन किया था जबकि अंजली की गर्दन पर फंदे का निशान बना हुआ था। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये नहीं देने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी रुपेश कुमार वर्मा का कहना है कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर मिल गई है, मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें