फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल पहले बने मकानों का भू माफियाओं ने कराया बेनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षों से मकान बनाकर रहे रहे लोगों को भू-माफियाओं ने मकान खाली करने की चेतावनी दी है। मकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित लोगों ने सोमवार को एसपी से मुलाकात कर मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गाड़ीवान मोहल्ले के 16 लोग सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन लोगों ने 30 साल पहले मोहल्ला न्यू बस्ती गाड़ीवान में हरदौल आश्रम के पास प्लॉट खरीदकर मकान बनाए थे। उनका दाखिल खारिज नहीं हो सका। अब भू माफियाओं ने तहसील के लोगों से मिली भगत कर फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया है। ज्ञापन देने वालों में सरला पत्नी रमेश चंद्र माथुर, सूरजमुखी पत्नी धनीराम माथुर, रतनेश देवी पत्नी सुधीर कुमार दिवाकर, अरविंद पुत्र राजकुमार दिवाकर, रमेश चंद्र पुत्र बांकेलाल, सर्वेश कुमार पुत्र वृंदावन, विनोद कुमार पुत्र रामविहारी लाल, लेखराम पुत्र पृथ्वीनाथ, ग्रीशचंद्र पुत्र दलवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें