फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: नई नवेली दुल्हन पहुंची थाने, पति के बारे में बताई वो बात...पुलिस ने भी पकड़ लिया सिर

Mon, 25 Nov 2024 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

शादी के बाद नई नवेली दुल्हन थाने पहुंची, तो पुलिस भी हैरान रह गई। उसने बताया कि अभी शादी को चार महीने ही हुए हैं। ऐसे में पति उसकी कोई भी बात नहीं मानता है। उसे मेकअप करना बहुत पसंद है, लेकिन पति उसकी ये फरमाइश भी पूरी नहीं करता है। 
 
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी में मिली मेकअप किट से एक-एक सामान खत्म होने लगा। पत्नी ने पति से लिपिस्टिक और पाउडर लाने की फरमाइश पति से की। आश्वासन देने पर भी नहीं लाया तो पत्नी का मूड बिगड़ गया। बात बढ़ने पर पत्नी मायके आ गई। दो महीने बाद पुलिस से शिकायत की। परिवार परामर्श केंद्र में पहली तारीख पर दोनों आए तो मामूली बात सामने आने पर काउंसलर ने समझाैता करा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: नहाते हुए लड़की का वीडियो बनाया, उसके बाद जो किया...जीते जी मर गई वो; ऐसी हालत देख छूटे परिजनों के पसीने



 

रह रही थी मायके 
मामला शहर के ही एक दंपती का है। उनकी शादी को चार महीने हुए हैं। युवती को शादी में घरवालों ने मेकअप किट दी थी। इसमें कंपनी की चीजें दीं। दो महीने बाद ही यह खत्म होने लगे तो मेकअप के वही सामान मंगाए जाने लगे। पति के अनसुना करने पर मामला बिगड़ा। बाद में सास से भी बात-बात पर विवाद शुरू हो गया। इस पर पति ने डांट लगा दी, तब से मायके में रह रही थी।

ये भी पढ़ें -  UP: शादी के तीन माह बाद महिला चिकित्सक के साथ ऐसी हरकत, पुलिस ने नहीं सुनी...कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

 

केबिन में काउंसिलिंग से बन रही बात
परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को 20 और रविवार को 10 मामलों में समझाैते हुए। पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गाैड का कहना है कि परिवार परामर्श केंद्र को बेहतर बनाया गया है। इसमें आठ केबिन हैं, जिनमें काउंसिलिंग की जाती है। पति-पत्नी के बीच की गोपनीयता का भी ख्याल रखा जाता है।

और भी पढ़ें -  UP: कोर्ट मैरिज करने आए युवक-युवती, परिजनों को देख भाग गया प्रेमी...घरवालों से भिड़ गई प्रेमिका; हुआ ये फैसला
विज्ञापन

लापता दूल्हे की पानीपत में लोकेशन
आगरा में शादी से पांच दिन पूर्व लापता दूल्हे की लोकेशन पानीपत में मिली है। परिजन उन्हें लेने गए हैं। पुलिस भी साथ में है। मोतीमहल, एत्माददाैला का रहने वाले अमित की 22 नवंबर को शादी होनी थी। मगर, वह 17 नवंबर को दोस्त को छलेसर में कार्ड देने गए थे। इसके बाद लापता हो गए। इस पर परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई। मोबाइल बंद जा रहा था। हालांकि अमित के मोबाइल में दूसरा सिम डाला गया। इससे पुलिस को लोकेशन पानीपत की मिली। इस पर व्हाट्स एप नंबर इस्तेमाल किया जा रहा था। अब पुलिस बरामदगी के प्रयास में लगी है। उधर, परिजन भी राहत महसूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - सिर्फ दो नंबर से चूक गई शिवानी: पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम देख इस कदर आहत हुई युवती, फंदे पर लटक कर दे दी जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें