फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सास और नंद खा गईं नई नवेली दुल्हन से धोखा, कमरे में बंद कर किया ऐसा कांड; किसी को नहीं हो रहा यकीन

Wed, 20 Nov 2024 01:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

नई नवेली दुल्हन के आगमन के बाद घर में खुशियां छाईं हुई थीं। स्वागत में कोई कमी न रहे, इसलिए परिवार के लोग दुल्हन की हर इच्छा पूरी करने  में जुटे हुए थे, लेकिन दो दिन बाद ही उनके साथ ऐसा कुछ हुआ, जिस पर वे यकीन नहीं कर पा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र स्थित मुख्य बाजार में ज्वेलरी की दुकान करने एक युवक की दुल्हन शादी के तीसरे दिन ही ज्वेलरी और नकदी लेकर गायब हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। विवाहिता के इस कारनामे की पूरे फरह कस्बा में जोरों की चर्चा है।
विज्ञापन



 

17 नवंबर को हुई शादी
बताया जाता है कि कस्बा के रहने वाले वैश्य परिवार के एक युवक का मथुरा की लड़की से 17 नवंबर को विवाह हुआ था। विवाहिता मथुरा में अपनी विधवा मां के साथ किराए के मकान में रहती है और मूल रूप से हरियाणा के करनाल की रहने वाली है। शादी के तीसरे दिन वह अपने पिता के साथ कस्बे में ही स्थित दुकान पर गया हुआ था। इसी बीच नई नवेली दुल्हन घर में कांड कर डाला। 

ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी के साथ दोस्त ने किया गंदा काम, पति बनाता रहा वीडियो...फिर रखी ऐसी शर्त; जीते जी मर गई वो

सास और नंद को कमरे में किया बंद 
नई नवेली दुल्हन ने सास और नंद को कमरे में बंद किया और घर में रखी ज्वेलरी और नकदी लेकर गायब हो गई। युवक के मां और बहन ने फोन कर उसे जानकारी दी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह और उसका पिता दुकान बंद कर दौड़ते हुए घर पर पहुंचे। उन्होंने कमरे में बंद सास और नंद को बाहर निकाला और दुल्हन की खोज में जुट गए।

ये भी पढ़ें -  UP: इन तीन 'दरिंदों' ने बर्बाद की छात्रा की जिंदगी, कैफे में बारी-बारी से लूटी अस्मत...वो चीखती रही, नहीं आया रहम
विज्ञापन

मायके में भी न मिली दुल्हन
काफी देर की खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो वह पत्नी के मथुरा स्थित घर पर पहुंचा। यहां भी उसकी पत्नी नहीं मिली। थक हारकर उसने मंगलवार की शाम पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि ज्वेलरी लेकर गायब होने संबंधी कोई तहरीर थाने में नहीं आई है।

ये भी पढ़ें -  प्रेमिका का कत्ल: प्रेमी के खौफनाक इरादे न भांप सकी, देती रही मेहनत की कमाई...वो रकम ही बन गई मौत की वजह
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें