गाय की नाद में नवजात बच्चा कहां से आया किसी को जानकारी नहीं है। सुबह-सुबह ग्रामीणों ने जब इसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। गांव का ही एक किसान फिलहाल इस बच्चे को अपने घऱ ले आया है।
कासगंज के सहावर तहसील क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर में शुक्रवार सुबह के समय ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव में गाय के चारे की नाद में एक नवजात शिशु कपड़े में लिपटा हुआ मिला। शिशु पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन
गांव का एक व्यक्ति बच्चे को अपने घर ले गया है। सवाल है कि आखिर किस मां की कोख से बच्चा पैदा हुआ और क्यों उसने बच्चे को गाय की नाद में छोड़ दिया।
मामले की जानकारी सहावर एसडीएम कोमल पंवार को मिली, तो अब तहसील के लेखपाल को गांव भेजा गया है। वहीं चाइल्ड हेल्पाइन की टीम को सूचना दी गई है। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम बच्चे को लेकर आएगी और आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल यह मामला चर्चाओं में है। देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में किस तरह की कार्रवाई करता है।