फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: दोस्त की स्कूटी से गिरी किशोरी, तेजाब से हमले के आरोप में निर्दोष को भिजवा दिया जेल, ऐसे खुला राज

Sun, 26 Jun 2022 06:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

किशोरी पर तेजाब से हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की जांच में यह घटना झूठी निकली है। किशोरी दुर्घटना में घायल हो गई थी, लेकिन उसकी मां ने निर्दोष युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। 
विज्ञापन
थाना कोतवाली नगर एटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र में किशोरी पर तेजाब से हमले की रिपोर्ट दर्ज करने के दो दिन बाद ही पुलिस ने इस घटना को नकार दिया। पुलिस के मुताबिक किशोरी पर तेजाब से हमला नहीं हुआ। दुर्घटना में चोट आने पर किशोरी की मां ने फर्जी रिपोर्ट लिखा दी थी। किशोरी अपने दोस्त की स्कूटी से गिरी थी। पुलिस का दावा है कि यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुआ है। 

विज्ञापन


रविवार को एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि 24 जून को कोतवाली नगर में किशोरी की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें दो युवकों पर अपहरण के प्रयास और विरोध पर तेजाब डालने का आरोप लगाया गया। शनिवार को एक नामजद आरोपी को जेल भेज दिया गया। विवेचना में सामने आया है कि 23 जून की रात पीड़िता स्कूटी चला रही थी। पीछे मारहरा दरवाजा निवासी उसका दोस्त जीशान बैठा था। 

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ हादसा

स्कूटी फिसल कर गिरी और दोनों के चोट आई। यह हादसा अरुणानगर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जीशान को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि किशोरी से उसकी दोस्ती है। स्कूटी फिसलने से किशोरी के चेहरे, दोनों कोहनी, कलाई और घुटने में जमीन पर रगड़ने से चोटें आईं। किशोरी मार्केट स्थित एक चिकित्सक के क्लीनिक पर इलाज के लिए पहुंची थी। 

जेल भेजे गए युवक का किशोरी के घर आना-जाना था। इसको लेकर जीशान के मन में उसके प्रति बैर था। उसे फंसाने और घर वालों से सही हादसे की बात छिपाने के लिए तेजाब से हमले की कहानी जीशान ने रची। एसएसपी ने बताया कि आरोपी जीशान को जेल भेज दिया गया है। एफआईआर में नामजद किए गए युवक को जेल से रिहा कराने के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें