आईपीएस अमित पाठक और डा. मनोज कुमार
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार ने बुधवार को 29 आईपीएस अफसरों की तबादले की सूची जारी की। इसमें आगरा और फिरोजाबाद में भी नए पुलिस कप्तान की तैनाती की गई है। एसएसपी एसटीएफ लखनऊ अमित पाठक अब आगरा के नए एसएसपी होंगे।
बता दें कि लंबे समय तक आगरा में तैनात रहे दिनेश चंद्र दुबे को शासन ने सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनाती दी है। वहीं फिरोजाबाद के एसएसपी अजय कुमार को 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली का सेनानायक बनाया है।
आगरा में दिनेश चंद्र दुबे के स्थान पर लखनऊ एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक को तैनाती दी गई है। वहीं फिरोजाबाद में 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली के सेनानायक रहे डा. मनोज कुमार को भेजा गया है।