फिरोजाबाद/टूंडला। तहसील परिसर में तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में लेखपालों की बैठक हुई। बैठक में तहसीलदार राजकुमार वर्मा ने कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा नहीं रहने दिया जाएगा। लेखपालों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी जमीनों को चिन्हित कर कब्जा मुक्त कराएं।
अवैध कब्जा चाहे शहर में या गांव में कितना ही पुराना क्यों न हो उसे हटवाएं। कोई सरकारी जमीन पर कब्जे का विरोध करता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। लेखपाल सरकार की मंशा के अनुरूप तीन दिन के अंदर अवैध कब्जों को चिह्नित कर कब्जे हटवाएं।
नायब तहसीलदार, लेखपाल योगेन्द्र उपाध्याय, खजान सिंह, धर्मेन्द्र यादव, विनोदपाल सिंह, ओमप्रकाश, सुखदेव सिंह, नीरज कुमार, अमन दीक्षित, पीयूष यादव, प्रीती, निधि, विष्णु शैलेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
समाधान दिवस में 47 में से 6 शिकायतें निस्तारित
टूंडला। मंगलवार को तहसील सभागार में तहसीलदार राजेश कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में कुल 47 शिकायतें दर्ज हुई करायी। इनमें से छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
तहसीलदार ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। तहसीलदार ने शिकायतों को समय सीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए।