फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत जो नए पाठ्यक्रम पढ़ाए जाने हैं, अभी तय नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों और विभागों में भी शैक्षणिक सत्र 2022-23 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पढ़ाई कराई जानी है, नए पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाना है। अभी तक नए पाठ्यक्रम तय नहीं किए गए हैं। विद्या परिषद और कार्य परिषद में पास होने के बाद पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से संस्थानों और विभागों से 30 अप्रैल तक नए पाठ्यक्रमों का प्रस्ताव मांगा गया था। अधिकतर ने बनाकर दे भी दिया है। बोर्ड ऑफ स्टडीज में भी पाठ्यक्रम और उसका स्ट्रक्चर तय कर लिया गया है। अभी बोर्ड ऑफ स्टडीज की एक और बैठक होनी है, इसमें सिलेबस तय होना है। बोर्ड ऑफ स्टडीज के प्रस्तावों को विद्या परिषद और कार्य परिषद में रखा जाएगा। कार्य परिषद की मंजूरी के बाद ही संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। दयालबाग शिक्षण संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है, आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
नए पाठ्यक्रमों को समितियों में पास किए जाने के संबंध में प्रभारी कुलपति से चर्चा की गई है। अगले हफ्ते में बोर्ड ऑफ स्टडीज की दूसरी बैठक के साथ विद्या परिषद और कार्य परिषद की बैठकें कराई जानी हैं। पाठ्यक्रमों को मंजूरी मिलने के बाद आवेदन मांगे जाएंगे। - प्रो. संजीव कुमार, डीन एकेडमिक, डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें