एमजी रोड पर ये होने हैं काम
- फुटपाथ पर बने टॉयलेट नए सिरे से बनाए जाएंगे।
- 24 नए बस स्टॉप तैयार होंगे, जहां मार्किंग की जाएगी।
- बस स्टॉपेज और टॉयलेट पास-पास ही बनाए जाएंगे।
- फुटपाथ के किनारे बड़े गमलों में फूलदार पौधे लगेंगे।
- पक्के डिवाइडर पर एक ही रंग के फूलों वाले गमले लगेंगे।
- नगर निगम की दीवार पर वर्टिकल गार्डन लगाया जाएगा।
- एमजी रोड पार करने वाले सभी भूमिगत नालों की सफाई।
- विभिन्न चौराहों पर एलईडी लाइटिंग के साथ फव्वारे
ताकि बेहतर अनुभव हो
महात्मा गांधी मार्ग पर भगवान टाकीज से प्रतापपुरा होते हुए आगरा कैंट स्टेशन तक बस स्टॉपेज और टॉयलेट निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। रेलवे से भी इस संबंध में वार्ता हो रही है। जो यात्री कैंट से बस में यात्रा करें, उन्हें एमजी रोड पर बेहतर अनुभव हो। - निखिल टी फुंडे, नगर आयुक्त
तिरंगी लाइटें, फव्वारे लगवाए
एमजी रोड शहर की लाइफ लाइन है। शहर के लोग सबसे ज्यादा इसी रोड का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए यहां बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध करा रहे हैं। 3 से 6 महीने के अंदर एमजी रोड की सूरत बदली नजर आएगी। हमने तिरंगी लाइटें और रंगीन फव्वारे भी लगवाए हैं।
- नवीन जैन, मेयर
श्री पारस अस्पताल प्रकरण: 'साहब... 26 अप्रैल को कुछ तो हुआ था, अफरातफरी मची थी'