फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच गई गर्भवती महिला का हुआ प्रसव, जंगली जानवर ने बनाया नवजात को शिकार

Wed, 24 Jun 2020 05:50 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • प्रसव पीड़ा के बाद बेहोश हुई महिला
  • चंबल के बीहड़ का जानवर ने बनाया नवजात को निवाला
विज्ञापन
नवजात के गायब होने की जानकारी के बाद पहुंचे स्वास्थ विभाग के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में शौचालय न होने से क्षेत्र के जोधपुरा गांव में मंगलवार की रात शौच के लिए बाहर गर्भवती महिला का बीहड़ में ही प्रसव हो गया। इस दौरान महिला बेहोश हो गई थी। उसका बच्चा लापता है। माना जा रहा है कि कोई जंगली जानवर उसे उठा ले गया।
विज्ञापन


पिनाहट की ग्राम पंचायत चचिहा के उप गांव जोधपुरा निवासी महिला सिम्पी पत्नी सुनील कुमार आठ माह की गर्भवती थी। मंगलवार की रात करीब आठ बजे वह शौच के लिए बीहड़ में गई थी। महिला के मुताबिक इस दौरान अचानक उसके पेट में तेज दर्द उठा और प्रसव हो गया। इसके बाद वह गिरकर बेहोश हो गई।

कोख के सौदागरः नेपाल की सरगना ने बनाए 'स्लीपर सेल', पुलिस को दो बच्चों की तलाश
विज्ञापन


जब एक घंटे तक महिला घर नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूंढने निकले। महिला बीहड़ में बेहोश पड़ी मिली। उसे उठालकर परिजन घर ले आए। होश में आने पर महिला ने बताया कि उसका प्रसव हो गया। वहीं परिजनों ने जाकर मौके पर देखा तो वहां खून मिला जबकि बच्चा गायब था।
विज्ञापन

परिजनों का आशंका है कि बच्चे को जंगली जानवर उठा ले गए होंगे। सुबह जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम, उपजिलाधिकारी बाह अब्दुल बासित, बीडीओ और पुलिस भी पहुंची। खंड विकास अधिकारी पिनाहट आरके सिंह ने बताया कि महिला कस्बा पिनाहट में रहती थी। कस्बा का ही उसका आधार कार्ड है। करीब चार माह पहले ही महिला गांव पहुंची है। आधार कार्ड में गांव का पता न होने के कारण केवल इसी का शौचालय नहीं बना है। 

एक बर्ष पूर्व हो चुका है गांव ओडीएफ 
चचिहा ग्राम पंचायत को एक बर्ष पूर्व खुले मे शौच से मुक्त ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि आधे से ज्यादा शौचालय आधे अधूरे पडे़ हैं। एसडीएम बाह अब्दुल बासित ने बताया कि महिला कुछ दिन पहले ही गांव आई है। रात को शौच गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें